Dark Mode
महावीर विधान पूजन का आयोजन

महावीर विधान पूजन का आयोजन

मदनगंज किशनगढ़। महावीर जयंती महोत्सव के उपलक्ष में हाउसिंग बोर्ड स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में तीन दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को प्रातः श्रीजी के अभिषेक शांतिधारा की गई। मंत्री राजेश बड़जात्या लालसोट ने बताया कि शांति धारा के पश्चात भगवान महावीर स्वामी का विधान पूजन किया गया। जिसमें संगीत की मधुर स्वर लहरियों पर पंडित अनूप शास्त्री एवं पूरण शास्त्री के निर्देशन में विधान पूजन किया गया। विधान पूजन में श्रद्धालुओं द्वारा भक्ति भाव के साथ नाचते गाते हुए धूमधाम से अर्घ्य समर्पित किए। विधान पूजन में एमके जैन, आनंद बज, अध्यक्ष कमल गदिया, राकेश बोहरा, सुशील पाटनी, अरुण गदिया, स्वरूप बज, राजदुलारी बज, शकुंतला बाकलीवाल, कमला बाकलीवाल, कनक बज, मंजू बोहरा, तरुणा दोषी, रेनू बड़जात्या, रीना बज आदि मौजूद थे। हाउसिंग बोर्ड जैन समाज अध्यक्ष आनंद गदिया ने बताया कि शनिवार को सामूहिक णमोकार मंत्र का पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें आदिनाथ दिगंबर जैन संगीत मंडल के द्वारा संगीत में णमोकार मंत्र का पाठ सुंदर भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिसमें अजय सोनी, सुशील जैन, पवन जैन ने मनमोहक भजन प्रस्तुति कर माहौल भक्तिमय बना दिया। भगवान की संगीत में आरती का आयोजन किया गया। जिसमें सोहन लाल, सुभाष सेठी, अजीत दोषी, संदीप रावका, सुशीला गुप्ता, मोनिका ठोलिया आदि मौजूद थे। सोमवार को महावीर जयंती के पर्व पर प्रभातफेरी एवं शाम को महा आरती का आयोजन किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!