महावारी स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
भोपालगढ़. प्रशासन गांव के संग अभियान एवं महंगाई रात शिविर में महिला अधिकारिता विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को महावारी स्वच्छता एवं प्रबंधन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन तहसीलदार रामेश्वरम छाबा व सरपंच अंजू चौधरी की उपस्थिति में किया गया जिस दौरान छाबा ने कहा कि स्वच्छता का स्थान भगवान के बाद दूसरे नंबर पर आता है। सीडीपीओ विष्णा राम चौधरी ने की आईएम शक्ति उड़ान योजना प्रदेश में महिलाओं और किशोरियों के स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण योजना है यह प्रदेश सरकार द्वारा उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे प्रदेश की महिलाओं और किशोरियों के जीवन में व्यापक स्तर पर बदलाव आ रहा है ब्लॉक सुपरवाइजर पूजा सोलंकी ने बताया कि उड़ान योजना से अधिक से अधिक किशोरियों महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विभाग के माध्यम से किया जा रहा है विद्यालय बालिका छात्रावासों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन का वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में विभाग द्वारा किए गए नवाचार घर की पहचान बेटी के नाम पट्टिका का वितरण भी किया गया। इस दौरान ब्लॉक सुपरवाइजर गोगा देवी, ग्राम विकास अधिकारी भंवर लाल बोराणा, अधीक्षक हनुमान राम मेघवाल, सहायक विकास अधिकारी सज्जन सिंह ,राजीव गांधी युवा मित्र महेंद्र गर्ग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रमू देवी, भंवर कंवर, मुथरा कंवर ,संतोष, गीता देवी सहायिका इंदु साथिन रामजोत आशा इंद्रा ओम कंवर सीता बाली देवी , ग्रामीण बालिकाएं,महिलाएं उपस्थित रही।