Dark Mode
पब्लिक स्कूल में Óसमर-कैम्पÓ का आयोजन

पब्लिक स्कूल में Óसमर-कैम्पÓ का आयोजन

सीकर। भारतीय पब्लिक स्कूल सांवली रोड़, सीकर में Óसमर-कैम्पÓ का आयोजन किया गया। समर-कैम्प का उद्घाटन संस्था के वाईस चैयरमेन डॉ शीशराम रणवाँ तथा निदेशक राजेन्द्र ढ़ाका द्वारा किया गया। कैम्प में योगा, डांस, जुम्बा, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, कैलिग्राफी, लाफ्टर थैरेपी की कक्षाएं तथा विविध स्पोर्टस एक्टीविटी (बास्केटबॉल, बैडमिन्टन, क्रिकेट तथा स्कैटिंग) शामिल हैं। कैम्प का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ उक्त गतिविधियाँ सिखाना है। कैम्प का प्रारम्भ योगा क्लास से शुरू किया गया। तत् पश्चात सभी विद्यार्थी Óवन-स्टूडेन्ट वन-गेमÓ थीम के आधार पर अपने-अपने खेल परिसर में चले गए। इसके बाद 10 मिनट के ब्रेक में बच्चों ने नींबू पानी पीकर पुन: ऊर्जा प्राप्त की। आर्ट एण्ड क्राफ्ट कक्षा में बच्चों ने अपने माता-पिता को देने के लिए कार्ड बनाना सीखा। बच्चों ने डांस क्लास में कत्थक डांस सीखकर म्यूजिक की कक्षा में वाद्य यंत्रों को बजाने का लुफ्त उठाया। कैम्प की अंतिम कक्षा में श्रीमती पुष्पलता ने छात्रों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के नियमों से अवगत करवाया।      

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!