योग महोत्सव का आयोजन
सीकर. रविवार को सीकर जिला स्टेडियम में योग महोत्सव का तीसरे दिन के प्रातः कालीन सत्र का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएलसी के निदेशक श्रवण जी चौधरी के द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में केशवानंद शिक्षण संस्थान के गोपाल ढाका व आयकर विभाग के बहादुर सिंह थे। योग महोत्सव के मीडिया प्रभारी तेज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातःकालीन में आसन, प्राणायाम, मुद्रा, पोलैरिटी, ब्राइट माइंड्स योगिक प्रणाहूति सहित ध्यान करवाया गया। आज तीसरे दिन हार्टफुलनेस प्रार्थना के बारे में विस्तार से बताया गया कि किस तरह हम प्रार्थना के माध्यम से उस परम शक्ति से जुड़ सकते हैं। हार्टफुलनेस पोलैरिटी का लगभग 50 लोगों को अनुभव करवाया गया वो 3 दिन हार्टफुलनेस पोलैरिटी सत्र करवाए । हार्टफुलनेस पोलैरिटी एक नया विषय निकल कर आया है जिसका अर्थ होता है प्रत्येक व्यक्ति का उर्जा संचार का अपना एक अलग स्वस्थ पैटर्न होता है जब भी स्वस्थ पैटर्न में किसी तरह की कोई छेड़छाड़ होती है, तो इसकी ऊर्जा क्षेत्र में एक तरह की विकृति आ जाती है।