रिलायबल इंस्टीट्यूट में हुआ ओरियंटेशन
कोटा. इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रमुख संस्थान रिलायबल इंस्टीटयूट में शुक्रवार को ओरियन्टेशन सेशन्स हुआ। कक्षा 10 से 11 में जाने वाले विद्यार्थियों के लिए हुए इस ओरियंटेशन सेशन में सालभर पढ़ाई के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं और बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया। रिलायबल टॉवर में हुए इस ओरियंटेशन सेशन में पेरेन्ट्स भी शामिल हुए। रिलायबल के सिस्टम को समझा।
इंस्टीट्यूट में मैथेमेटिक्स के एचओडी आयुष गोयल ने एग्जाम पैटर्न के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होनें कहा कि आप हजारों किलोमीटर दूर से अपने सपनों को साकार करने कोटा आए हैं। इसलिए बिना भटके लक्ष्य प्राप्ति के लिए मेहनत करें। क्लासरूम में फैकल्टी आपको जैसा गाइड करेंगे, आपको उसके अनुरूप ही पढ़ाई करनी है।
केमिस्ट्री एचओडी चांदीप सिंघल ने कहा कि जेईई एग्जाम किस तरह अन्य परीक्षाओं से अलग है। इस एग्जाम की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट कैसे करें। सबसे महत्वपूर्ण बात है कि स्टूडेंट्स को यह ध्यान रखना होगा कि तीनों विषयों को बराबर समय दें। शेड्यूल ऑफ स्टडी में इसका ध्यान रखना होगा।
फिजिक्स एचओडी चन्द्रशेखर शर्मा ने कहा कि अपने कोचिंग नोट्स को फॉलो करें। डीपीपी शीट्स से रिवीजन करें। तैयारी के दौरान खुद को किस तरह शांत रखें। डाउट सॉल्विंग पर फोकस करने के साथ ही स्वयं की परफॉर्मेन्स पर नजर रखें और हर टेस्ट में पिछले टेस्ट से बेहतर करने का प्रयास करें। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए मौजूद सुविधाओं के बारे में बताया गया। उनकी केयर उसी तरह से किसी जाती है, जैसी उनके पेरेंट्स घर पर करते हैं।