Dark Mode
हमारा संकल्प विकसित भारत का सफल आयोजन

हमारा संकल्प विकसित भारत का सफल आयोजन

छीपाबड़ौद। छीपाबड़ौद तहसील क्षेत्र के ग्रामं पंचायत सेतकोलू में हमारा संकल्प विकसित भारत शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान नरेश मीणा, पंचायत समिति सदस्य बनवारी मीणा, उपखण्ड अधिकारी कृष्ण मुरारी मीणा,ने रथ की पुजा अर्चना कर लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई । साथ ही केंद्र सरकार द्वारा संचालित पीएम किसान योजना पीएम उज्जवला योजना दीनदयाल उपाध्याय योजना एवं अन्य केंद्र सरकार द्वारा जो भी योजनाएं संचालित की जा रही है उनकी जानकारी दी गई। एवं जिन लाभार्थियों को योजना का लाभ प्राप्त हुआ है उनके द्वारा कैंप में मेरी जुबानी मेरी कहानी अंतर्गत अपने आप की लाभ की योजनाओ का बखान किया गया। कैंप के दौरान अनेक लाभार्थियों ने भाग लिया। विकसित भारत यात्रा के दौरान सभी विभागों द्वारा अपनी भागीदारी ली गई। एवं स्थानीय लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!