Dark Mode
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में दो लाख का किया भुगतान

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में दो लाख का किया भुगतान

सोजत। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत स्थानीय एसबीआई बैंक औद्योगिक क्षेत्र शाखा चांदपोल गेट सोजत द्वारा बीमाधारी नॉमिनी को दो लाख रुपए का भुगतान किया गया। बीमा धारक गंगाराम पुत्र नेनाराम जाति मेघवाल निवासी रेपड़ावास, सोजत ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत बीमा राशि ₹436 सालाना एसबीआई ग्राहक सेवा केंद्र गांधी कंप्यूटर  संचालित फिरोज खान द्वारा किया गया था। बीमाधारी की साधारण मृत्यु होने पर क्लेम राशि दो लाख उनके नॉमिनी रुकड़ी देवी (माता) के खाते एसबीआई बैंक में हस्तांतरण की गई। इस अवसर पर पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने कहा कि यह 2 लाख रूपये का जीवन सुरक्षा 1 जून से 31 मई तक की एक वर्ष की समयावधि के लिए होता है और यह नवीकरणीय है। यह 18 से 50 वर्ष की आयु तक के व्यक्तियों के लिए होता है। इसे हर व्यक्ति को करवाना चाहिए जिससे भविष्य में कोई दुर्घटना होने पर उसका लाभ प्राप्त किया जा सके। 
इस अवसर पर पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल एसबीआई शाखा प्रबंधक हेमंत पाराशर रेपड़ावास सरपंच भंवरलाल कुमावत पूर्व सरपंच संपत राज ढाका समाजसेवी ओम प्रकाश, फिरोज खान एसबीआई कियोसकर बैंककर्मी हिम्मत सिंह अमीषा जैन सजोय दत्ता आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे। अंत में शाखा प्रबंधक हेमंत पाराशर ने सभी का आभार ज्ञापित किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!