नर्सिंग कॉलेज में चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
मदनगंज किशनगढ़। श्री रतनलाल कंवरलाल पाटनी गर्ल्स व नर्सिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति बणी ठणी, किशनगढ़ द्वारा संस्था में चित्रकला व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाडी महिला समिति बणी ठणी की अध्यक्ष सरोज शर्मा, कोषाध्यक्ष चीनू अग्रवाल व कार्यकारिणी सदस्य अंजू अग्रवाल, रितु मंगनानी, ऊषा शारदा, सुरुचि अग्रवाल, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा, नर्सिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनिल पाराशर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का विषय मृत्यु के पश्चात मानव शरीर का दान रहा। जिसके अर्न्तगत छात्राओं ने मानव शरीर के विभिन्न अंगो के चित्र बनाकर मानव शरीर के दान का महत्व समझाया। संस्थान के निदेशक व सचिव सीए सुभाष अग्रवाल ने संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से समाज में देहदान के प्रति जागरूकता आती है, एवं उन्होने सभी प्रतिभागियो को शुभकामनाएं प्रेषित की। चीनू अग्रवाल ने मानव शरीर व इसके दान के महत्व को समझाते हुए छात्राओं का मनोबल बढ़ाया। अंजू अग्रवाल ने देहदान व महिला सशक्तिकरण के महत्व के बारे में बताया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भावना जीनगर बी.एस.सी. नर्सिंग प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान पर ममता मालाकार जी.एन.एम प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान पर बी.ए. द्वितीय वर्ष की कृष्णा जाडो़तिया रही। सांत्वना पुरस्कार गायत्री मीणा, तनीशा जाँगिड़, अवनि रांका को प्रदान किये गये। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. पूजा भागडी़, बाजू देवी जाट, प्रियंका कुमावत, बरखा शर्मा रहे।