Dark Mode
यातायात नियमों को लेकर चित्रकला निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

यातायात नियमों को लेकर चित्रकला निबंध और स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 

धौलपुर। जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग धौलपुर द्वारा मनाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत विद्यालयी बच्चों के मध्य यातायात नियमों को लेकर न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में चित्रकला, स्लोगन और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सैकड़ों विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई।
जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार मीना ने बताया कि हमारा उद्देश्य कल के नागरिकों को तैयार करना है। इसके लिए भारत के भविष्य कहे जाने वाले विद्यार्थियों को हम आज से ही यातायात नियमों के प्रति सजग करने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्कूली विद्यार्थियों के मध्य सड़क सुरक्षा के प्रति रोचकता पैदा करने के उद्देश्य निबंध, चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। उन्होंने बताया कि 15 जनवरी से चल रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिले के विभिन्न अंचलों में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता और समझाइस अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें विद्यालयी बच्चों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत बिना नंबरी वहनों पर नंबर अंकित करना, रिफ्लेक्टर लगाना, मेडिकल हेल्थ चेकअप कैंप, आई कैंप के अलावा दुपहिया वाहन चालकों को हैलमेट के प्रति तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट के प्रति सजग किया जा रहा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!