Dark Mode
पाली पुलिस ने शराब तस्करी करने वाली गैंग पकड़ी

पाली पुलिस ने शराब तस्करी करने वाली गैंग पकड़ी

 

हर दूसरे दिन गुजरात पहुंचाते थे शराब, कार में बना रखा था सीक्रेट बॉक्स

 
 
 
पाली । शराब और हथियार माफिया के खिलाफ पाली पुलिस की और से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने होटलों की आड़ में अवैध रूप से गुजरात शराब सप्लाई करने वाली गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे पूछताछ के आधार पर 9 और आरोपियों को दस्तयाब किया है।  आरोपी हर दूसरे दिन गुजरात अवैध रूप से शराब सप्लाई करने जाते थे। पुलिस ने शराब तस्करी में उपयोग ली 2 गाड़ियों जब्त करने के साथ ही 4 अलग-अलग मामले दर्ज कर 11 आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से करीब 1 लाख रुपए की देशी-अंग्रेजी शराब जब्त की।
 
SP डॉ गगनदीप सिंगला ने बताया कि शराब और हथियार माफिया पर नकेल कंसने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई। जिसने 21 जुलाई की रात को NH-62 बिरामी के निकट गुजरात नंबर की कार को रूकवा कर उसकी तलाशी ली। कार में स्टेपनी के पास सीक्रेट बॉक्स पुलिस को नजर आए उन्हें खोलकर देखा तो राजस्थान निर्मित विभिन्न ब्रांड के 143 अध्धे, 35 बोतल जब्त की। जिसकी बाजार कीमत करीब एक लाख रुपए थी। मामले में पुलिस ने पाली जिले के हाथलाई गांव (गुड़ा एंदला) निवासी 35 साल के किशनलाल पुत्र मिश्रीलाल भाट और 47 साल के मानाराम पुत्र रामाराम मेघवाल को गिरफ्तार किया।इससे पूछताछ में सामने आया कि मिश्रीलाल भाट, मगनाराम भाट, अर्जुन भाट, सुरेश भाट, कैलाश राव, विशाल राव, विरका राव निवासी मस्तान बाबा मिलकर शराब तस्करी का काम करते है।
 
 
सब्जी मंडी के निकट शराब ठेके से ले गए थे सप्लाई
 
 
दोनों आरोपी पाली शहर के नई सब्जी मंडी वाली रोड स्थित शराब के ठेके से शराब की सप्लाई लेकर गुजरात रवाना हुए थे। ऐसे में रविवार को पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर पाली पहुंची और मौका तस्दीक करवाई। उसके बाद नई सब्जी मंडी निकट स्थित ठेके से बस स्टैंड चौकी तक दोनों को पैदल लेकर गए।
 
होटल व्यवसाय की आड़ में करते थे शराब तस्करी का कारोबार
 
 
SP डॉ गगनदीप सिंगला ने बताया कि हाथलाई गांव निवासी मिश्रीलाल भाट, मगनाराम भाट होटलों की आड़ में शराब तस्करी का काम करते है। जो दोनों सगे भाई है। वर्तमान में पाली के नया बस स्टैंड के पास स्थित कृष्णा पैलेस होटल, दिव्या इन होटल, हाथलाई गांव के निकट हाइवे पर होटल मेट्रो प्लाजा की आड़ में देशी और अंग्रेजी शराब की तस्करी पाली से गुजरात लगातार कर रहे थे। इसको लेकर पुख्ता इनपुट मिलने पर पिछले करीब दो माह से इन पर निगरानी रखी जा रही थी।
 
 
4 अलग-अलग कारवाईयों में पकड़ा 11 आरोपियों को
 
 
पुलिस ने चार अलग-अलग कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे शराब और वाहन जब्त किए।
 
 
1 - 21 जुलाई 2023 को बिरामी के पास कार्रवाई करते हुए किशनलाल भाट और मानाराम मेघवाल को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब और कार जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया। जो 26 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर है।
2 - 22 जुलाई 2023 को कोतवाली पुलिस ने बापूनगर हरीजन बस्ती के पास से हरिजन बस्ती सूरजपोल निवासी 25 साल के साहिल तेजी पुत्र विनोद तेजी वाल्मीकि को पकड़ा। उसके कब्जे से पुलिस ने 26 बीयर की बोतले, 6 बीयर कैन, 13 देशी पव्वे घूमर के जब्त किए। आरेापी प्लास्टिक कट्‌टे में शराब भरकर बेच रहा था।
 
3 – पाली शहर के शिवम होटल के पास से गणेश नगर जाने वाले रास्ते पर जय मंडोर भैरूनाथ किराणा स्टोर की तलाशी ली तो वहां 88 देशी शराब के 15 लीटर 840 मिलीलीटर देशी शराब मिली। जिसे जब्तकर गणेश नगर निवासी आरोपी गोराराम पुत्र शिवलाल भाट को पकड़ा। पूछताछ में पुलिस को उसने बताया कि यह माल वह मगनाराम, कैलाश राव, विरका राव, विशाल राव निवासी मस्तान बाबा 9-10 दिन पहले सप्लाई कर गए थे।
 
4 – पाली के जिला उद्योग केन्द्र के पास केबिन पर शराब बेचने के मामले में कोतवाली पुलिस ने 22 जुलाई को कार्रवाई करते हुए केबिन मालिक मोहनलाल पुत्र पेमाराम कुमावत को पकड़ा।
 
 
इन 11 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा
 
 
पुलिस ने 4 अलग-अलग कार्रवाई करते हुए पाली के हाथलाई गांव (गुड़ा एंदला ) निवासी 35 साल के किशनलाल भाट पुत्र मिश्रीलाल भाट, हाथलाई गांव निवासी 47 साल के मानाराम पुत्र रामाराम मेघवाल और दानासनी (रोहट) निवासी 37 साल के सुरेश पुत्र हरीराम भाट और पाली के भटवाड़ा निवासी महेन्द्र भाट को सांडेराव थाने में दर्ज किए मामले में गिरफ्तार किया। कोतवाली थाने में दर्ज किए गए मामले में बजरंग नगर जवाहर नगर निवासी 53 साल के मोहनलाल पुत्र पेमाराम कुमावत, सूरजपोल वाल्मीकि बस्ती निवासी 25 साल के साहिल तेजी पुत्र विनोद तेजी और गणेश नगर (कोतवाली थाना) निवासी गोराराम पुत्र शिवलाल भाट को गिरफ्तार किया।
इसी तरह हाथलाई मेट्रो होटल मालिक मगनाराम पुत्र कलाराम भाट, मस्तान बाबा पाली निवासी कैलाश पुत्र चम्पालाल राव, विशाल पुत्र कैलाश राव और विरका पुत्र संतोक राव को दस्तयाब किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!