पंचायत स्तरीय जनसुनवाई कल
बारां,। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्या का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करने के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत 5 अक्टूबर 2023 को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनसुनवाई कार्यक्रम में गत जनसुनवाई के लंबित परिवादों की समीक्षा कर समाधान किया जाएगा।