Dark Mode
पंडित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर हुवे छात्र संसद के चुनाव 

पंडित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मंदिर हुवे छात्र संसद के चुनाव 

डीडवाना. आदर्श शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित पंडित बच्छराज व्यास आदर्श विद्या मन्दिर, डीडवाना में आज छात्र संसद के चुनाव संपन्न किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश कुमार सारस्वत ने बताया कि चुनाव कराने का उद्देश्य बालकों द्वारा विद्यालय के प्रति जिम्मेदारियों को समझाने का प्रयास व मतदान प्रक्रिया समझाना है,इसके साथ ही प्रारंभ से बालक स्वच्छ प्रतिस्पर्धा व अपने जिम्मेदारियों को समझकर उनको गंभीरता से निभाने के लिए प्रेरित करना है।चुनाव प्रभारी गोपाल शर्मा व सुमन सैनी के निर्देशन में चुनाव संपन्न कराए गए। गोपाल शर्मा ने बताया कि आज होने वाले चुनाव का परिणाम 20 जुलाई को घोषित करेंगे। सभी भैया बहिनों ने बड़े उत्साह के साथ मतदान किया। अध्यक्ष पद पर 6 व उपाध्यक्ष पद पर 8 भैया बहिनों ने भाग लिया है। इस अवसर पर सुनयना मोट,आरती प्रजापत,हर्षिता, शिवम मालू, सुरभि गौड़, गोविंद सारस्वत, मनोज प्रजापत मीना इत्यादि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!