Dark Mode
माता पिता सम्मान समारोह आयोजित

माता पिता सम्मान समारोह आयोजित

अजमेर । लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के प्रांतपाल लायन दिलीप तोषनीवाल द्वारा निर्देशित माता पिता सम्मान दिवस कार्यक्रम के तहत लायंस क्लब अजमेर पृथ्वीराज ने भी सहभागिता निभाई । लायंस मार्केटिंग के डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय कार्यक्रम के तहत क्लब के सदस्यो के माता पिता का सम्मान किया गया । इसके तहत माता एवम् पिता के तिलक लगा कर उनको माला पहनाई । तत्पश्चात शाल एवम् दुपट्टा ओढ़ाकर  स्वागत कर पूजन किया । उनका अभिनंदन कर श्रीफल एवम् स्मृतिचिन्ह देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर स्वस्थ्य भारत की डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन आभा गांधी ने कहा कि माता पिता व बड़ो का सम्मान एवम् आदर करना भारतीय संस्कृति का प्रतीक हैं । इनसे मिला आशीर्वाद हमारे जीवन में उन्नति एवम् खुशहाली लाता हैं ।  लायन राजेश बोहरा, लायन राजेंद्र गांधी, लायन रीना बोहरा सहित अन्य उपस्थित थे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!