परिणीति चोपड़ा ने गाया तू झूम-झूम सॉन्ग, शेयर किया अनसीन वीडियो
परिणीति चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेस के अलावा एक अच्छी सिंगर भी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाना गाते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में परिणीति एक डबिंग स्टूडियो के फर्श पर बैठकर 'तू झूम' गाना गा रही हैं।
फैंस ने बताया रॉकस्टार
परिणति की दिल छू लेने वाली आवाज ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते उन्हें रॉकस्टार बताया है। दूसरे यूजर ने लिखा, 'दिल को छू लेने वाली आवाज।' तो वहीं तीसरे ने लिखा, 'शानदार, मेरा ऑल टाइम फेवरेट भी'।
परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट
परिणीति चोपड़ा जल्द ही इम्तियाज अली की फिल्म 'चमकीला' में नजर आने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ दिलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे देख फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'चमकीला' OTT प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।