Dark Mode
नशा मुक्त शादी का अनुपम उदाहरण पेश किया परमार ने

नशा मुक्त शादी का अनुपम उदाहरण पेश किया परमार ने

 
 
धनाऊ .  जिले के बूठ जैतमाल गांव में एक नवाचार का शानदार उदाहरण देखने को मिला| सामाजिक सुधारो हेतु समय-समय पर समाज बंधुओं व क्षत्रिय युवक संघ द्वारा समाज में उन्नति, जागृति हेतु अनेक नवाचार एवं  कुप्रथाओं के उन्मूलन हेतु कई प्रकल्पो का धरातलीय क्रियान्वयन किया जाता है| समाज में चल रही अनेकों प्रथाएं जो वर्तमान में कतई प्रासंगिक नहीं है जैसे अफीम मनुवार व शराब सेवन| ऐसे में सामाजिक सुधार के प्रणेता बनते हुए सामाजिक जागृति के इस सात्विक संकल्प को और अधिक मजबूती प्रदान की है| बूठजैतमाल निवासी एक युवा शख्सियत ने,जिनका नाम है सवाई सिंह परमार| सवाई सिंह परमार पिछले काफी समय से क्षत्रिय युवक संघ के स्वयंसेवक है| संघ समाज में सामाजिक,आर्थिक व सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण व संवर्धन के लिए कार्यरत है| आपने यही से नशा मुक्त समाज की शिक्षा ग्रहण करते हुए सर्वप्रथम अपने परिवार में स्वयं की शादी में पूर्णरूप से नशा मुक्त शादी कर समाज में एक अनुपम व अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए समाज का गौरव बढ़ाया है| वर्तमान युवा पीढ़ी को शराब मुक्त समाज की कल्पना का साकार रूप देने के लिए एवं नशे जैसे घातक कुप्रथाओं का उन्मूलन करने के लिए स्वयं के घर से शुरुआत करनी होगी, ऐसे में हमें युवा सवाई सिंह परमार बूठ को रोल मॉडल मानना होगा| क्षत्रिय युवक संघ से प्रेरणा लेने वाले परमार के इस नशा मुक्त विवाह की पहल से समाज के वरिष्ठ बंधुओं ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायक कदम बताया| वर्तमान में सभी समाजों को नशे का उन्मूलन करके युवाओं की ऊर्जा को संचित करके उसे सात्विक कार्यों में लगाना होगा|

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!