Dark Mode
अहिंसा सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे टोंक जिले के प्रतिभागी

अहिंसा सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे टोंक जिले के प्रतिभागी

टोंक। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति (शांति एव अहिंसा विभाग राजस्थान सरकार) द्वारा संभाग स्तरीय अहिंसा सम्मेलन बुधवार को भीलवाड़ा में आयोजित किया गया। महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति शांति एवं अहिंसा विभाग के टोंक ब्लॉक संयोजक विकास विजयवर्गीय ने बताया कि अहिंसा सम्मेलन में टोंक जिले के प्रतिभागी भाग लेने हेतु बुधवार को प्रात: 7 बजे कलेक्ट्री परिसर में एकत्रित होकर विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए वाहन से एक दिवसीय अहिंसा सम्मेलन में भाग लेने हेतु भीलवाड़ा रवाना हुए। विकास विजयवर्गीय ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में शांति एवं अहिंसा विभाग की स्थापना कर आम जन तक गांधी जी के विचारों एवं अहिंसा की राह पर चलने का संदेश दिया है । इसी क्रम में शांति एवं अहिंसा विभाग के निर्देशक मनीष शर्मा द्वारा संपूर्ण राजस्थान में शांति एवं अहिंसा विभाग की ओर से लगातार कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इस दौरान महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति शांति एवं अहिंसा विभाग टोंक के सह-संयोजक शंकर लाल कच्छावा, देवली ब्लॉक संयोजक आकाश कंछल, रामलक्ष्मण साहू, सरपंच भंवर लाल बैरवा, प्रधान मीणा, दिनेश चोपड़ा, योगिता साहू, मीनाक्षी, दीवान गुर्जर, रेखा बैरवा, महेंद्र मीणा, राजकुमार यादव, बख्तियार नकवी, चेतना शर्मा सहित पांच दर्जन प्रतिभागी रवाना हुए। भीलवाड़ा में अहिंसा सम्मेलन नगर परिषद सभागार में आयोजित किया गया। संभाग स्तरीय अहिंसा सम्मेलन में नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा एवं टोंक जिले के प्रतिभागी हिस्सा लेने पहुंचे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!