पार्टी के लिए कार्यकर्ता बजरंगबली , मुरारी लाल मीणा
दौसा . दौसा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं कि कार्यशाला गुप्तेश्वर रोड स्थित मैरिज लॉन में आज आयोजित किया गया, कार्यशाला में क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, कांग्रेस मीडिया प्रभारी उमाशंकर बनियान ने बताया कि सम्मेलन में वर्तमान में चल रहे महंगाई राहत कैंप में कार्यकर्ताओं की भूमिका के विषय में जानकारी प्रदान कि गई वहीं भारत जोड़ो यात्रा व हाथ से हाथ जोड़ों यात्रा में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका को सराहा गया, इस अवसर पर कृषि विपणन मंत्री मुरारी लाल मीणा ने कहा कि कार्यकर्ता व संगठन कांग्रेस पार्टी की रीढ है, कार्यकर्ता की खुशहाली मे ही पार्टी का भविष्य छुपा होता है, कांग्रेस पार्टी कैडर बैस पार्टी है, पार्टी के अनेकों कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों कि बलि चढ़ा दी थी, देशहित में आज भी पार्टी कार्यकर्ता अपना सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार हैं, कार्यकर्ताओं के सहयोग से ही क्षेत्र में चाहे भारत जोड़ो यात्रा हो या हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा हो सफल रहीं हैं मंत्री मीणा ने कहा कि वर्तमान सरकार ने क्षेत्र में विकास के अतुलनीय कार्य किए हैं, इन जन कल्याणकारी कार्यों को जनता के सम्मुख रखना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है, क्योंकि हम सब जानते हैं कि भाजपा पार्टी केवल जुमले की पार्टी है वहां विकास की परिभाषा सांप्रदायिकता है, आम आदमी को धर्म व जाति के आधार पर मतभेद कर वोट बटोरने वाली पार्टी है, चुनाव नजदीक है ऐसी स्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि आम नागरिकों को ऐसी घटनाओं से आगाह करे, केंद्र की आर्थिक नीतियों के कारण देश भर में महंगाई आसमान छू रही है, रोजमर्रा की चीजो कि कीमत इतनी बढ़ गई है कि उन्हें खरीद ना आम आदमी के लिए मुश्किल हो रहा है ऐसी स्थिति में राजस्थान की सरकार ने राजधर्म का पालन करते हुए आम जन को महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए महंगाई राहत कैंप चलाऐ है, इन कैंपों के माध्यम से राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को जोड़कर महंगाई से राहत प्रदान की जाएगी, मंत्री मीणा ने कहां कि जहां तक दौसा विधानसभा क्षेत्र में हुई विकास कार्य की बात है अब तक जितने भी विधायक हुए हैं उनके विकास कार्यों को जोड़ लें और मेरे इस कार्यकाल के विकास को देख ले, पता चल जाएगा की दौसा में विकास की छड़ी ही नहीं बाढ़ सी आई हूई है, और ऐसा आमजन महसूस भी कर रहा है लेकिन चुनाव नजदीक है विरोधियों के बहकावो से आम आदमी को कार्यकर्ता ही सही राह दिखाता है, पार्टी के लिए कार्यकर्ता बजरंगबली ( हनुमान) की भूमिका में हैं, इस अवसर पर जिला प्रमुख हीरालाल सैनी, नगर परिषद सभापति ममता चौधरी,उपसभापति कल्पना जैमन, दौसा प्रधान प्रहलाद मीणा, नांगल राजावतान प्रधान दिनेश बारवाल, लबाण प्रधान बीना बैरवा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओड़, कांग्रेस प्रवक्ता घनश्याम भांडारेज, ब्लॉक अध्यक्ष दौसा हेमराज निमाली,लबाण ब्लाक अध्यक्ष रतिराम सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष दौसा शहर शरद नागर, पूर्व प्रधान डीसी बेरवा, राकेश चौधरी, नरेंद्र जैमन, अब्दुल माजिद भैया भाई, रईस खान, रामनिवास गांगडया, पदम सिंह कसाना, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित थे।