Dark Mode
इंजन में आग लगने के बाद यात्री विमान को न्यूजीलैंड में सुरक्षित उतारा गया

इंजन में आग लगने के बाद यात्री विमान को न्यूजीलैंड में सुरक्षित उतारा गया

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड में सोमवार को एक यात्री विमान के इंजन में आग लगने के बाद हवाई जहाज को एक हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतार लिया गया। अग्निशमन विभाग ने यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न के लिए उड़ान भरने वाले वर्जिन ऑस्ट्रेलिया बोइंग 737-800 जेट विमान को आग लगने के कारण मार्ग बदलना पड़ा और हवाई जहाज को न्यूजीलैंड के इन्वरकार्गिल शहर में उतारा गया।

न्यूजीलैंड के अग्निशमन एवं आपात विभाग के पाली पर्यवेक्षक लिन क्रॉसन ने बताया कि क्वीन्सटाउन से उड़ान भरने के करीब 50 मिनट बाद विमान को इन्वरकार्गिल उतारा गया, जहां दमकल की गाड़ियों ने आग बुझाई। क्वीन्सटाउन हवाई अड्डे की प्रवक्ता कैथरीन निंड ने बताया कि इंजन में आग लगने का कारण और विमान में सवार यात्रियों की संख्या का तुरंत पता नहीं चल पाया है। वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने ईमेल के जरिए बयान जारी कर बताया कि यह दुर्घटना संभवत: पक्षी के टकरा जाने के कारण हुई होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!