Dark Mode
तिजारा रात्रि में बस से यात्रा करने वाली सवारियां परेशान           

तिजारा रात्रि में बस से यात्रा करने वाली सवारियां परेशान           

          तिजारा .  रात्रि में सारी बसें साहिल होटल जो कि तिजारा से तीन-चार किलोमीटर पहले है इस पर खड़ी होती है भिवाड़ी से बैठने वाली सवारी 40 मिनट खड़ी रहती है ड्राइवर कंडक्टर साहिल होटल पर फ्री में खाना खाते हैं और ₹200 रुपए प्राप्त करते हैं कई बार इनके अधिकारियों को भी कहा गया चाहे वह अलवर डिपो की बसों चाहे तिजारा डिपो की चाहे दोसा डिपो की सब अधिकारियों का यही कहना है कि यह हमारी नहीं सुनते ड्राइवर कंडक्टर की लिखित में शिकायत दो हमने कोई अनुबंध नहीं कर रखा है साहिल होटल से अब इन ड्राइवर कंडक्टर बस के अंदर से अधिकारियों के नंबर हटा दिए हैं ताकि कोई अधिकारियों से बात ना कर सके। तिजारा टोल वाले होटल पर खाना खा  ले तो तिजारा की सवारियां 40 मिनट तिजारा से पहले बेवजह खड़ी रहती है अधिकारी यह कहते हैं कि हमारा कोई अनुबंध नहीं है साहिल होटल से  अधिकारी भी यह कहते हैं कि हमने कई बार इनको कह दिया है तुम तिजारा की सवारियां उतारकर टोल  वाले होटल पर खाना खा लेना लेकिन टोल होटल वाला ड्राइवर कंडक्टर से पैसे लेता है इसलिए यह टोल पर खाना नहीं खाते यह तिजारा की सवारी के लिए बहुत भारी अन्याय है।
 
 
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!