मोतियाबिंद ऑपरेशन हुए मरीजों की जांचकर दवा दी
रतनगढ़ । माहेश्वरी भवन में गत अगस्त माह में रतनगढ़ नागरिक परिषद कोलकाता स्व. पृथ्वीराज कड़ेल की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा,शंकरा आई हॉस्पिटल व जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में 47 मोतियाबिंद मरीजों के आपरेशन हुए उन मरीजों की आज शुक्रवार को जयपुर से आई डॉक्टरो की टीम ने आंख जांचकर दवा और रख रखाव का निर्देश दिया । रतनगढ़ नागरिक परिषद के प्रतिनिधि एडवोकेट रजनीकांत सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद द्वारा आगामी कैंप 27 सितंबर बुधवार को माहेश्वरी भवन के प्रांगण में ही लगेगा। इस अवसर पर परिषद सदस्य नरेंद्र झंवर सहित नगर के अनेक व्यक्ति व मरीज उपस्थित थे।