पाटोत्सव स्थापना दिवस महोत्सव हवन पूर्णाहुति, महाआरती व बधाई महोत्सव के साथ हुवा सम्पन्न
सीकर । कल्याण धाम के तीन दिवसीय पाटोत्सव स्थापना दिवस का पुर्णाहुति, महाआरती व बधाई महोत्सव के साथ हुआ समापन। भजन संध्या व बधाई महोत्सव में 51 किलो माखनमिके केक लगाया गया भोग। मंदिर महंत विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 3 मई से 5 मई तक पाटोत्सव स्थापना दिवस में दीपोत्सव,महाआरती निशान पदयात्रा,नृसिंह लीला, महारास, राधाकृष्ण लीला, शिव लीला सहित आमंत्रित कलाकारों द्वारा सजीव झांकियो का चित्रण ,हवन यज्ञ, पूर्णाहुति ,भजन संध्या व,बधाई महोत्सव सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन मंदिर परिसर में हुआ आयोजन में हजारों की संख्या में भक्तों ने भाग लिया। आज प्रात: कल्याण धनी का अभिषेक किया गया उसके बाद हवन पूर्णाहुति हुई, महाआरती के बाद महाप्रसाद भंडारे का आयोजन हुवा व रात्रि 7:15 से भजन संध्या के साथ बधाई महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 51 किलो माखनमिका केक का भोग लगाया गया।। इस अवसर पर गणमान्यजनों सहित हजारों भक्तो ने भाग लिया।
आज मनाया जायेगा नारद जन्मजयन्ति महोत्सव
शनिवार 6 मई को दोपहर 12,15 बजे कल्याण मन्दिर में नारद जन्मजयन्ति महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा।जिसमे सभी पत्रकार बन्धु व प्रबुद्ध जन भाग लेंगे।