Dark Mode
पी.बी.एम. के पुनर्वास केन्द्र में दिव्यांग सेवा केन्द्र का हुआ शुभारम्भ

पी.बी.एम. के पुनर्वास केन्द्र में दिव्यांग सेवा केन्द्र का हुआ शुभारम्भ

बीकानेर। राजकीय पी.बी.एम. चिकित्सालय परिसर के पुनर्वास केन्द्र में दिव्यांग सेवा केन्द्र का उद्घाटन सक्षम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनु भाई जी, राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के विभाग संघ चालक टेकचन्द बरड़िया, सक्षम के क्षेत्र संगठन मंत्री कमल कुमार , सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के वाईस प्रिंसिपल डॉ रेखा आचार्य द्वारा किया गया। यह केन्द्र अपने आप में अनूठा केन्द्र है। इस केन्द्र में दिव्यांगों के लिए विभिन्न सुविधाएं यथा दिव्यांग प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन, छात्रवृति फार्म, रेल पास आदि की निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। इस कार्यक्रम में डॉ. गौतम लूणिया, ट्रोमा सेन्टर प्रभारी डॉ. एल.के. कपिल, सक्षम संरक्षक उम्मेद सिंह राजपुरोहित, सक्षम प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ. नीरज शर्मा, जिला अध्यक्ष डॉ. जे.पी. कच्छावा, संदीप जैन, सीताराम शर्मा, युवराज, अरविन्द बीठू, भवानी शंकर टाक, भारती शर्मा, कमल किशोर आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!