पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल ने शिविर का किया निरीक्षण
आहोर. राज्य सरकार के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के राजस्थान में इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत पंचायत समिति आहोर लाभार्थियों को स्मार्ट फोन से पीसीसी सदस्य सवाराम पटेल लाभान्वित करते हुए शिविर में आमजन की समस्याओं को सुना एवं त्वरित समाधान से बाबत आमजन को राहत मिली लाभार्थियों से जनसंवाद किया उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की योजनाओं की सराहना की महिलाओं के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर,राज्य में 25 लाख का चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा,10 लाख का दुर्घटना बीमा योजना,महंगाई राहत शिविर के माध्यम प्रमुख योजनाओं का लाभ सीधे ही मिल रहा है जिससे हमे राहत मिली है। पटेल ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना से महिलाएं और बालिका शिक्षा के तकनीकी युग जुड़ने के साथ राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी,बालिका घर बैठे आवेदन कर सकेगी। राजीव गांधी युवा मित्र कानाराम सिंघल ने बताया कि ऐतिहासिक और जनहितैषी योजनाओं से हर वर्ग को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूती मिली है।देश में पहली बार स्वास्थ्य का अधिकार,मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना,इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों से राजस्थान मॉडल स्टेट बना है। इस दौरान जुजाराम चौधरी जिला सचिव,ब्लॉक उपाध्यक्ष पोकर मल मेघवाल,ग्राम सचिव हर्ष मोदी,लाखाराम देवासी शिविर प्रभारी,राजेंद्र कुमार गर्ग,महेंद्र सिंह गुर्जर अध्यापक,रुकसाना कनिष्ठ लिपिक,संतोष कुमारी ग्राम विकास अधिकारी,किशोर कुमार शर्मा,भूराराम मेघवाल सूचना सहायक समेत लाभार्थी उपस्थित रहे।