Dark Mode
छुट-पुट घटनाओं को छोडक़र मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न

छुट-पुट घटनाओं को छोडक़र मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न

डीडवाना. विधानसभा क्षेत्र में छुट-पुट घटनाओं को छोडक़र सभी 246 मतदान केन्द्रो पर मतदान शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ। कुछ जगह पर कार्यकर्ताओं मे आपसी छड़पे हुई जिसमें सिंघी बास में स्थित बूथ संख्या 31 व 32 राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय नं. 4 मे शाम 5 बजे यूनुस खान समर्थक पूर्व पालिका अध्यक्ष हीरालाल सोलंकी व विधायक चेतन डूडी के बीच धक्का-मुक्की हुई जिसमें दोनो के समर्थक आपस मे भीड़ गये। सूचना मिलते ही क्षेत्र के सीआई राजेश डूडी मय जाप्ता के साथ पहुंच गये वहीं डीएसपी धरम पूनियां भी बूथ पर पहुंचकर अनावश्यक भीड़ को बाहर निकाला। क्षेत्र के विधायक चेतन डूडी ने अपने गांव मण्डुकरा मे मतदान किया वहीं पूर्व मंत्री यूनुस खान व भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह जोधा ने भी डीडवाना क्षेत्र के अपने मतदान केन्द्रो पर परिवारजनों के साथ मतदान किया। इस बार चुनाव में मतदाताओं मे उत्साह दिखाई दिया। कोई भी ऐसा बूथ नही था जहां पर किसी भी मतदाता को बिना इंतजार किये मतदान नही करना पड़ा। प्रात: 9 बजे 7.94 प्रतिशत मतदान हुआ, 11 बजे 22.4, 1 बजे 36.85, 3 बजे 53.31, 5 बजे 66.91 6 बजे 72.50 प्रतिशत मतदान हुआ। कुछ मतदाता बूथों के अंदर रहे जिसमे मतदान जारी रहा वही व्यापारियों ने पूर्व घोषणा के अनुसार अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखे। सुरक्षा की दृष्टि से इस बार भारी पुलिस संख्या बल क्षेत्र मे तैनात किया गया था। जिला कलेक्टर नागौर भी जो जिला निर्वाचन अधिकारी है डीडवाना पहुंचकर अनेक बूथों का निरीक्षण किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!