पेंशनर समाज की बैठक संपन
सीकर। राजस्थान पेंशनर समाज की मासिक बैठक चैधरी मामराज सिंह की अध्यक्षता में डाक बंगले में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों को ईलाज करवाने में आ रही दिक्कतों से सरकार को अवगत करवाने का निर्णय लिया गया। राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज किराये में पचार प्रतिशत छूट देने की सराहना की गई। बैठक में बद्री प्रसाद जांगिड़, गंगाधर शर्मा, भागीरथ चाहिल, रामचन्द्र सिंह गढ़वाल, रसुलबक्स, रिछपाल सिंह कांवट, मोहन सिंह पिपराली, विद्याधर सिंह कटराथल, अब्दुल हकीम, बीरजू सिंह शेखावत, अर्जुनराम वर्मा सहित अनेक पेंशनर शामिल हुए।