Dark Mode
कांग्रेस प्रत्याशी नईमुद्दीन गुड्डू के जनसंपर्क में उमड़ रहा जनसेलाब

कांग्रेस प्रत्याशी नईमुद्दीन गुड्डू के जनसंपर्क में उमड़ रहा जनसेलाब

कोटा। लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नईमुद्दीन गुड्डू के जनसंपर्क में इन दोनों जनसेलाब उमड़ रहा है। गांव और कस्बों में उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। लोग पलके बिछाए उनके स्वागत में खड़े नजर आ रहे हैं। गांव और कस्बों में जैसे ही नईमुद्दीन गुड्डू कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रवेश करते हैं, आमजन भी उनके स्वागत में आतुर नजर आता है।बुधवार को किए गए जनसंपर्क के दौरान नईमुद्दीन गुड्डू का केवल नगर, कलम का कुआं, श्याम पुरा, माड़क चौक, सात धारा, दमदमा, फाट का डाभरा, राम तलाई, डड़वाड़ा, मांदलिया, मंडाना, मगनपुरा, ढाणी, फाटाखेड़ा, भीलोत, गोपालपुरा, सींगपुरा, काल्या खेड़ी, नीमखेड़ी, उम्मेदपुरा, बक्शपुरा,जगपुरा, लखावा सहित कई गांव व कस्बों में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान केवल नगर कार्यालय का शुभारंभ भी किया गया। कहीं आतिशबाजी हुई तो कहीं पुष्प वर्षा से गुड्डू का स्वागत किया गया, कई जगह तिलक लगाकर साफा पहनकर मिठाई खिलाकर भी नईमुद्दीन गुड्डू को जीत की शुभकामनाएं दी गई, तो कहीं आशीर्वाद दिया गया। इस दौरान नईमुद्दीन गुड्डू ने लोगों से दीपावली की रामा श्यामी की और उन्हें आश्वस्त किया कि लाडपुरा विधानसभा में विकास की एक नई इबारत देखने को मिलेगी। हर गांव कस्बे में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। गुड्डू ने कहा कि अशोक गहलोत के नेतृत्व में कांग्रेस ने राजस्थान में पूरे 5 साल में विकास की बाढ़ ला दी है। हर क्षेत्र में विकास हुआ है। लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में भी पहली बार इतने काम हुए हैं कि लोगों का जीवन स्तर सुधार रहा। शिक्षा, चिकित्सा के साथ आधारभूत कार्यों से लाडपुरा विधानसभा के लोगों में एक नई उर्जा का संचार हुआ है। सभी क्षेत्रों में लोगों को राहत मिली है। गुड्डू ने कहा कि आने वाला समय में कांग्रेस की सरकार बनते ही यहां पर विकास कार्यों की बाढ़ आ जाएगी। इस अवसर पर गुड्डू ने बड़े बुजुर्गों से जहां आशीर्वाद लिया वहीं युवा साथियों को आह्वान किया कि वह किसी के बहकावे में नहीं आए और जिस तरह से कांग्रेस ने विकास के दम पर राजस्थान को बीमारू श्रेणी से उच्च श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है उसे देखते हुए अपना वोट कांग्रेस को दें।

- आज यहां होगा जनसम्पर्क
नईमुद्दीन गुड्डू द्वारा लाडपुरा विधानसभा के नगर निगम कॉलोनी, सामुदायिक भवन शारदा चौक, नरेश किराना बपलेश्वर चौक, लेखराज जी पार्षद का घर, फकीरों की मस्जिद, जलखेड़ा, आरामपुरा, रसूलपुर, खेड़ा, भोजपुरा, चंडीदा, चैनपुरा, रायपुरा, मालीपुरा, थेकड़ा, रानपुर, बावड़ीखेड़ा, टांडा, कोलाना, अमरकुंवा में गुरुवार को जनसम्पर्क होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!