Dark Mode
नमो एप के माध्यम से जन-जन बने विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर 

नमो एप के माध्यम से जन-जन बने विकसित भारत ब्रांड एम्बेसडर 

बूंदी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी के प्रदेश व्यापी आह्वान पर आज बूंदी में भी धाभाइयों का कुंड, लंका गेट पर शिविर लगा कर छात्राओं व आमजन को नमो एप्प डाउनलोड करवा कर विकसित भारत एम्बेसडर मुहिम से जोड़ने का कार्य किया।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश आईटी संयोजक महिमा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है 2047 में जब देशवासी देश की आजादी का शताब्दी समारोह मनाएं, उस वक्त भारत विकसित राष्ट्र बनकर पूरे विश्व का नेतृत्व करें। 

जिलाध्यक्ष नूपुर मालव ने कहा कि ऐसे महान विजन व संकल्प को पूरा करने के लिए देश के सभी कार्यकर्ताओं व आमजन की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और देश की जनता विकसित भारत निर्माण के लिए संकल्पित हो रही है। इसलिए भाजपा द्वारा हर व्यक्ति को विकसित भारत निर्माण के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाने की मुहिम बृहद स्तर पर नमो एप्प के माध्यम से चलाई जा रही है। ऐसे में सभी कार्यकर्ता अपने मोबाइल पर नमो एप्प डाउनलोड  कर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा विकसित भारत निर्माण के लिए किए जा रहे सभी कार्यों की जानकारियों को ग्राफ़िक्स, विडियो के माध्यम सोशल प्लेटफ़ॉर्म का उपयोग करते हुए जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। इस शिविर में सैकड़ों छात्राओं व युवा साथियों को आज विकसित भारत एंबेसडर बनाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों से युवा साथियों को अवगत कराया गया। इस दौरान महामंत्री रंजना जोशी, शहर अध्यक्ष संध्या शर्मा, कांची सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!