Dark Mode
धर्म स्तूप के पास लोगों ने उठाया पोष बड़े का लुफ्त

धर्म स्तूप के पास लोगों ने उठाया पोष बड़े का लुफ्त

चूरू. धर्म स्तूप के पास मंगलवार शाम को मलमास के चलते पोष बड़ा का आयोजन किया गया। समाजसेवी कमल कुमार काछवाल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मलमास के महिने को मध्य नजर रखते हुए राहगीरों को पोष बड़ा व दाल का हलवा खिलाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक हरलाल सहारण थे। वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता विक्रम सिंह कोटवाद व जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला प्रवक्ता व वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र सैनी थे। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि मलमास के महिने में पोष बड़े का आयोजन सराहनीय कार्य है। इससे बड़ा कोई पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। सहारण ने स्वयं अपने हाथों से राहगीरों को पोष बड़ा व हलवा वितरित किया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों को कंबल वितरित भी की गई। इस अवसर पर घनश्याम काछवाल, ओमप्रकाश राजोतिया, राजकुमार आसेरी, किशन आसेरी, पूर्व पार्षद ताराचंद बांठिया, सुशील लाटा पूर्व पार्षद रामावतार सैनी, संतोष कुमार, कालूराम गौड़, नरेंद्र काछवाल, विमल काछवाल सहित बड़ी संख्या में शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!