पट्टे वितरण नहीं होने से लोग हुए आक्रोशित
रतनगढ़। राज्य सरकार द्वारा चलाया जा रहा पट्टा वितरण अभियान के अन्तर्गत स्थानीय नगरपालिका द्वारा पट्टे वितरित करने के निर्देश है। वहीं गत दिनों एक अखबार में पट्टे लेकर छपी खबर के अनुसार रतनगढ़ नगरपालिका में सभी पट्टे वितरित कर दिया लिखने के साथ ही गत दो दिनों से शहरवासी आक्रोशित हुए। आज सोमवार को दो दिन के अवकाश के बाद नगरपालिका खुलने से पट्टे नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों पालिका के अधिशाषी अधिकारी हेमन्त सैनी के कक्ष में जमा हो गये व अधिशाषी अधिकारी सैनी से पट्टे वितरण नहीं होने पर रोष व्यक्त किया व अखबार में छपी खबर के बारे में पुछताछ की। लोगों ने कहा कि काफी माह से हमें पट्टे नहीं मिल रहे हैं, जबकि की कई लोगों हमारे बाद में अप्लाई करने पर भी उनको पट्टे वितरित होगये यह क्या कारण है। पालिका अधिशाषी अधिकारी सैनी ने बताया कि अखबार में जो खबर छपी है, उसकी मेरे को पुरी जानकारी नहीं है। रही पट्टे वितरण की बात मैं उसके लिए योजना बनाकर पुरी तैयारी के साथ 10 दिन 300 से 400 पट्टे वितरित करने का आश्वासन देते हुए आक्रोशित लोगों को शांत किया।