Dark Mode
राजस्थान की जनता फसने वाली नही : शिवराज सिंह चौहान

राजस्थान की जनता फसने वाली नही : शिवराज सिंह चौहान

रामगंजमंडी। विधानसभा चुनाव में गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर के समर्थन में आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने पहेली सुनाते हुए गहलोत पर तंज् मारते हुए कहा कि गहलोत आयेगा,दाना डालेगा,जाल बिछायेगा लेकिन अब राजस्थान की जनता फंसने वाली नही है। उन्होंने राजस्थान में महिला उत्पीडन,बलात्कार और कन्हैयालाल हत्याकांड पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार को शर्म आनी चाहिए। उनका एक मंत्री राजस्थान बलात्कार में नं. 1 पर बोलता है कि यह मर्दों का प्रदेश है। चौहान ने कहा कि राजस्थान की जनता प्रदेश में परिवर्तन के लिए तैयार है। उन्होंने भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा भी किया। वही सीएम शिवराज ने सभा को 45 मिनिट तक संबोधित किया। जिसके बाद वो हेलीकॉप्टर से निकल गए।
रामगंज मंडी में विधानसभा चुनाव में गुरुवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के प्रस्तावित दौरा रहा। जो हवाई यात्रा कर हेलीकॉप्टर से दोपहर 3 बजे पहुंचे। जिनका भाजपा प्रत्याशी मदन दिलावर,प्रधान कलावती मेघवाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर रिसीव किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला, शहर के अंबेडकर चौराहे पर विजय संकल्प सभा में पहुंचा। जहा क्षेत्र भर से आए करीब 10 हजार लोगो ने सभा में भाग लिया। वही स्टेज पर रामगंजमंडी भाजपा पदाधिकारी ने सीएम चौहान का 21 किलो के पुष्प हार से स्वागत किया। जिसके बाद आमसभा को शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार पर निशाना सादा। जिसके बाद सीएम शाम 4 बजे हेलीकॉप्टर से मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुए।

रीवा परियोजना से नही मिला पानी,राजस्थान सरकार जिम्मेदार

रामगंजमंडी के विधानसभा चुनाव 2018 में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चेचट क्षेत्र में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए रीवा परियोजना से किसानों को पानी देने का दावा किया था। जो पांच साल तक पूरा नहीं हुआ। गुरुवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उसी वादे को दोहराते हुए वादा पुरा नही होने का कारण बताया,उन्होंने कहा की राजस्थान की कांग्रेस सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती है। हमने मध्यप्रदेश सरकार ने कही बार राजस्थान सरकार को रीवा परियोजना की मैप,सर्वे आदि लिखित ने मांगे लेकिन इस निक्कमी सरकार ने किसानों को पानी नहीं देने दिया। इसमें भी राजनीति की,लेकिन इस बार मध्यप्रदेश और राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। अब किसानों को रीवा परियोजना से पानी देने से कोई नही रोक सकता। उन्होंने कहा की मैने किसानों को वचन दिया था,जो पुरा करके रहूंगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!