सुजानदेसर गांव में बढ़ती चोरियों की वारदातों के खिलाफ लोगों का फूटा गुस्सा,
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया
बीकानेर। बीकानेर के उपनगरीय गंगाशहर स्थित सुजानदेसर गांव में चोरी की वारदातें बे लगाम हो गई है। चोरों पर अंकुश नहीं लगने तथा बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर गुरुवार को लोगों में पनप रहा गुस्सा फूट पड़ा और लोग सडक़ पर उतर आये।
इन लोगों में अधिकत्तर घरों की गृहणियां रही।
जो कि अपने घर कामकाज छोडक़र प्रदर्शन करने के लिए जिला कलक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। इनका कहना है कि सुजानदेसर गांव में बढ़ती चोरी की वारदातों के चलते अपने घर को सूना छोडक़र अब उनको शादी में जाने से भी डर लगने लगा है। किंतु उनका मन पूरी तरह से घर पर लगा रहता है कि कहीं पीछे से उनके घर भी चोरी की वारदात न हो जायें। ऐसे में अब शादी समारोह में जाने से भी उनको डर सा लगने लगा है। दरअसल, गुरुवार को सुजानदेसर से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने कलक्ट्रेट व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। इनका कहना है कि पिछले दिनों जेठमल के घर से तलवार के दम पर चोर माल समेटकर ले गये थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस नेता मिलन गहलोत ने बताया कि आज तो सांकेतिक रूप से विरोध प्रदर्शन किया गया है। समय रहते यदि चोरी की वारदातों पर अंकुश नहीं लगा तो अनिश्चित काल के लिए अनशन किया जाएगा। खबर में बता दें कि सुजानदेसर गांव में पिछले लम्बे समय से घर, दुकान, मंदिर, गौशाला, श्मसान भूमि आदि किसी स्थान को चोरों ने नहीं छोड़ा है। वहीं वाहन भी आये दिन चोरी हो रहे है। जिससे शांत रहने वाले बीकानेर के लोगों का सुख व चैन छीन गया है। सुजानदेसर गांव से लेकर पूरे बीकानेर भर में अभी चोरों का इतना खौफ है कि आम आदमी चैन से सो भी नहीं पाता है, 4 दिन पहले सुजानदेसर गांव में रामदेव जी मंदिर के पीछे हैं अपने घर में सो रहे थे पीड़िता राधिका कच्छावा ने बताया कि रात्रि 2:00 बजे कुछ व्यक्ति आये मेरा गेट बजाया मेने गेट खोला आते ही उसने तलवार मेरे 1 वर्ष के बेटे के गर्दन पर रख दी और मुझे बोला घर का सारा नगद गहना निकाल कर के लाओ वरना सभी को यही मार दूंगा वह हमारे सारे घर का सोना चांदी नगद ले गया मोटरसाइकिल पर बेठकर ले गया पुलिस में एफआईआर हो गई मगर अभी तक उसका कोई अता-पता नहीं पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर पा रही है यह बात राधिका ने आज पुलिस अधीक्षक अश्विनी गौतम को बताई साथ में रामदेव जी मंदिर के पुजारी जुगल किशोर कच्छावा ने बताया कि नवंबर माह में मेरी मंदिर की 1 महीने की बारी के लिए पूजन में सारा परिवार मंदिर में रहता था उस वक्त 1 नवंबर को मेरे घर का बड़ी मात्रा में सोना चांदी नगद चोरी हो गया पुलिस के चक्कर निकाल निकाल कर के परेशान हो गया हूं मगर अभी तक कोई चोरों का अता पता नहीं है मगर गांव में रोजाना चोरियां हो रही है। प्रदर्शन करने वालों में तुलसीराम कच्छावा, मूलचंद कच्छावा, बाबूलाल, घनश्याम ,मोहनलाल, पंकज नारायण ,राहुल, नकुल सागर, अशोक कच्छावा,
धनराज ,भीखाराम ,कुलदीप ,राम सांखला, मूलचंद तंवर, ओम प्रकाश पंवार, लक्ष्मण सांखला ,सुनील गहलोत, धनराज कच्छावा सहित प्रदर्शन करने वालों में महिलाओं की भी बड़ी संख्या थी जिसमें बीकानेर कांग्रेस देहात की अध्यक्ष राजकुमारी व्यास ,कांग्रेस नेत्री संतोष परिहार, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज शेख, सरोज देवी ,गायत्री ,मंगला देवी, सरोज, लीलू ,शारदा, सीमा देवी, संतोष देवी, दुर्गा, आरती ,ममोल, सीमा, बायला देवी ,मैनका ,मोनिका, शारदा रु,खसाना बानो ,हरिया देवी, नाइला, अरुणा को एवं कविता गहलोत आदि मौजूद रहीं।