महंगाई राहत कैंप में दिखा लोगों का उत्साह
फलोदी . विधानसभा की घंटियाली पंचायत समिति के ग्राम पंचायत केलनसरऔर ढाढरवाला में शनिवार को दुसरे दिन भी महंगाई राहत कैंप का आयोजन हुआ।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महेश व्यास के द्वारा नियुक्त महंगाई राहत कैंप घंटियाली पंचायत समिति के प्रभारी किशन राव लूणा ने बताया कि महंगाई राहत कैंप को लेकर जनता में उत्साह देखने को मिला । राव ने कहा कि केलनसर 1353 व ढाढरवाला 440 रजिस्ट्रेशन हुएं तथा राव ने कहा कि हम भी लोगों को योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहे है। इस मौके विकास अधिकारी मोहित दवे, नायब तहसीलदार रावत राम, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश पुनिया,प्रदीप शर्मा सरपंच प्रतिनिधि हुक्माराम नैण, लक्ष्मण दास रांकावत आदि मौके पर उपस्थित रहे।