Dark Mode
जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायतों में राहत कैंप का अवलोकन किया

जनप्रतिनिधियों ने ग्राम पंचायतों में राहत कैंप का अवलोकन किया

जनता से हुए रूबरू,समस्याओं कराया समाधान मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरण किए


सुमेरपुर।  राजस्थान सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजना 2023-24 के प्रावधानों को जन जन तक पहुंचाने के लिए राहत शिविरों का आयोजन हर गांव हर ढाणी नगर क्षेत्र में महंगाई रावत शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार की मंशा के अनुरूप बुधवार को उपखंड क्षेत्र के पंचायत समिति बाकली,नोवी, भारुंदा मैं महंगाई राहत शिविर आयोजित किए गए। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव भूराराम सीरवी, हरिशंकर मेवाड़ा जिला परिषद सदस्य व पूर्व प्रधान, करण सिंह मेड़तिया, पाली जिला कांग्रेस कमेटी सचिव महेश परिहार, उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल, तहसीलदार प्रांजल कंवर, विकास अधिकारी सोहनलाल डारा के सानिध्य में महंगाई राहत शिविर संपन्न हुआ। सर्वप्रथम प्रदेश सचिव भुराराम सीरवी ने आमजन को संबोधित करते हुए बताया कि महंगाई रात शिविर राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाए जा रहे। महंगाई राहत शिविर हर गांव हर ढानी हर नगर के हर श्रेत्र के लोगों तक इसकी योजनाओं का लाभ पहुंचे और सभी जन जन से आह्वान किया की अधिक से अधिक योजना का लाभ लेवे। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के लिए शिविर अति लाभदायक है, जनता का आसानी से काम हो रहा है। उपखंड क्षेत्र के महंगाई राहत शिविर में लोग ज्यादा से ज्यादा भाग भी ले रहे हैं और योजना का लाभ भी उठा रहे। आयोजित शिविर में सरकारी अधिकारी व कर्मचारी भी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा रहे हैं। इस अवसर पर सभी ने मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी वितरित किए।इस मौके पर नोवी सरपंच भारुंदा सरपंच हिम्मत राम मीणा, बाकली सरपंच,ओबीसी नगर अध्यक्ष हिम्मत गहलोत,खिमाराम, मांगीलाल,तगाराम तखतगढ और भी कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!