पुलिस अधीक्षक फलोदी के स्थाई कार्यालय का हुआ शुभारम्भ
फलोदी। पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी के स्थाई कार्यालय आईजीएपी कॉलोनी का विधिवत पूजन के बाद कार्यालय का संचालन शुरू हुआ। नवसृजित फलोदी जिले के प्रथम पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल ने आज आईजीएनपी कॉलोनी स्थित अपने स्थाई कार्यालय से कार्य संचालन शुरू किया। सुबह पण्डित हरीश दवे द्वारा विधिवत पूजन करवाकर शुभ मुहूर्त में एसपी बंसल को कार्यालय में प्रवेश करवाया। इसी भवन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी का भी कार्यालय रहेगा जिसका भी आज से कार्य संचालन शुरू हो गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवारी, पुलिस उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंडा, थानाधिकारी ओमप्रकाश विश्नोई सहित पूरा पुलिस महकमा उपस्थित रहा। ज्ञात रहे आईजीएनपी कॉलोनी के इस भवन में से जिलाकलेक्टर कार्यालय भी स्थित है , इससे आमजन को जिलाकलेक्टर कार्यालय ओर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सुविधा एक ही स्थान पर मिल सकेगी।