चार साल से फरार स्थाई वांरटी गिरफतार
फलोदी। पुलिस थाना जाम्बा टीम द्वारा पुलिस थाना लोहावट का चार साल से फरार स्थाई वांरटी को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की।
कार्यवाही पुलिस:-
जिला पुलिस अधीक्षक फलोदी श्रीमती पूजा अवाना ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस महोदय रेंज जोधपुर द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 को मध्यनजर रखते हुवे वांछित मुलजिमानों, ईनामी अपराधियों, स्थाई, गिरफतारी वांरटियों की धरपकड़ करने बाबत निर्देश जारी किए गए थे। जिसकी पालना में विक्रमसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी के सुपरविजन व आयुष वशिष्ठ वृताधिकारी फलोदी के निर्देशन मे अशोक कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना जाम्बा के नेतृत्व मे टीम द्वारा आसुचना संकलन करते हुए पुलिस थाना लोहावट का चार साल से फरार स्थाई वांरटी जब्बरनाथ पुत्र गोरखनाथ जाति जोगी उम्र 30 साल निवासी ढेलाणा पीएस लोहावट को ससुराल जाम्बा से दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की । आरोपी जब्बरनाथ के विरूद्व वर्ष 2010 में मारपीट का प्रकरण दर्ज हुआ था। जिसमें आरोपी न्यायालय में उपस्थित नहीं होकर फरार चल रहा था। न्यायालय द्वारा कई वर्षाें तक पेशी पर नहीं आने पर स्थाई वारंट जारी किया था। जिस पर थाना जाम्बा की टीम द्वारा उक्त स्थाई वारंटी को दस्तयाब कर पुलिस थाना लोहावट को सुपुर्द किया गया है। थाना लोहावट द्वारा आरोपी को स्थाई वारंट में गिरफतार किया गया है।