Dark Mode
अपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति को कभी नहीं बख्शा जाएगा- एसपी धर्मेंद्रसिंह

अपराधिक गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति को कभी नहीं बख्शा जाएगा- एसपी धर्मेंद्रसिंह

फलोदी. पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेंद्रसिंह अपने दो दिवसीय के दौरान लोहावट ओर फलोदी में रहे। इस दौरान विभिन्न आपराधिक गतिविधियों को गहनता से जानकारी ली, फलोदी में रात्रि विश्राम के बाद सुबह फिर क्षेत्र में निकले।
जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्रसिंह लोहावटके हुई अपराधिक घटना तथा फलोदी में आपराधिक व अवैध नशे के कारोबार के मामले में विस्तृत जानकारी लेने व लोहावट में हुई घटना पर कार्यवाही के लिए 23 व 24 मार्च को फलोदी व लोहावट दौरे पर रहे। इस दौरान रात्रि विश्राम फलोदी विश्राम गृह में किया गया ,आज सुबह मीडिया से मिलकर बताया कि लोहावट ओर फलोदी पुलिस थाने की आपराधिक घटनाओं के मामले में ये दौरा किया गया है और जोधपुर ग्रामीण पुलिस पूरी तरह से अपराधिक गतिविधियों पर नजर रख रही है किसी भी हालत में अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी पुलिस टीम बिना किसी राजनीतिक दबाव के काम कर रही है और किसी भी आपराधिक गतिविधि में लिप्त व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान अत्तिरिक्त अधिक्षक पुलिस फलोदी अकलेश शर्मा , पुलिस उप अधीक्षक रामकरण सिंह मलिंडा व पुलिस दल मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!