Dark Mode
पेट्रोल पंप मैनेजर पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप

पेट्रोल पंप मैनेजर पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप

मसूदा थाना अंतर्गत ग्राम रामगढ़ में संचालित यादव फिलिंग स्टेशन के मैनेजर पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया हैं। मामले से जुड़े तथ्यों के अनुसार यादव फिलिंग स्टेशन के संचालक राजेश कुमार यादव ने मसूदा पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि लाईसेन्सी फर्म श्री यादव फिलिंग स्टेशन, रामगढ़   द्वारा नायना एनजी (एम्मार ऑयन) द्वारा जारीशुदा पेट्रोल पम्प जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ-1394/A का संचालन किया जा रहा है, उक्त फर्म की मालिक करोबार  प्रार्थी की पत्नी श्रीमति संजना यादव है, जिसने उक्त पेट्रोल पम्प, कारोबार के संचालन के लिए मुझे अधिकृत कर रखा है। मैं उक्त पेट्रोल पम्प, फर्म के कारोबार का संचालन करता व मेरा पुत्र जितेन्द्र यादव भी सहयोग करता था किन्तु अगस्त 2022 में उसकी परीक्षा की तैयारी के लिए उक्त पेट्रोल पम्प पर आना बन्द हो गया और नवम्बर 2022 में दुर्घटना में मेरे पुत्र जितेन्द्र की मृत्यु हो जाने के कारण में मानसिक रूप से परेशान हो गया।  पेट्रोल पम्प पर पप्पू लाल पुत्र श्री सुखदेव गुर्जर  मोखमपुरा, शिखरानी निवासी को  मैनेजर के पद पर नियुक्त कर रखा है,जो विक्रय एवं विक्रय का हिसाब-किताब, लेखा-जोखा रखने, बिल बनाने, रोजाना कच्ची रोकड़ में इन्द्राज करने, रोजाना के विल एवं कच्ची रोकड के अनुसार कम्प्यूटर में प्रविष्टियां करने, नकद राशि फर्म के बैंक खाते में जमा कराने सहित अन्य सभी प्रकार के कार्य करता आ रहा है। पर हाल ही में पता चला कि मैनेजर पप्पू लाल  वाहनों में डीजल भरकर डीजल बेचान की नकद राशि अपने काम में ले लेता और उधार खाते वाले वाहनों के नम्बर / मालिक के नाम से /ड्राईवर के नाम से उधार डीजल के फर्जी बिल बनाकर बिलो पर हस्ताक्षर विक्रेता के रूप में पप्पू लाल  स्वयं के और हस्ताक्षर क्रेता के रूप में सम्बन्धित वाहन के ड्राईवर /या मालिक के फूटरचित हस्ताक्षर करता रहा और उन बिलों की राशि रोजाना की कच्ची रोकड में इन्द्राज कर उनके आधार पर कम्प्युटर में अंकित कर देता तथा कुछ समय बाद बिलों को नष्ट कर कम्प्युटर से इन्द्राज हटा देता लेकिन कम्प्युटर के हिसाब में डीजल की मात्रा की कमी अंकित रह जाती जिन्हें पप्पूलाल हटा नहीं सका। पप्पूलाल का उक्त कृत्य अगस्त 2022 से दिसम्बर 2023 तक करता रहा जिसकी जानकारी हाल ही में होने पर पप्पू लाल से इस फर्जीवाड़े के बारे में की गई पूछताछ में  पप्पूलाल ने मोतवीरान आदमियों के सामने लिखित रूप में अपना अपराध स्वीकार किया और  बेईमानी से  बिल में हेरा फेरी की राशि 11.02.934/-रूपये  में चौसला बिजयनगर में एक प्लाट खरीदकर मकान बनाने व  एक सेकिण्ड हेण्ड कार खरीदना कबूल किया है। इसके बावजूद पप्पूलाल व उसके पिता ने किए गए फर्जीवाड़े के रुपए देने के आश्वासन  के कारण तत्काल उस समय रिपोर्ट नहीँ की, अब रुपये देने की जगह मुस्तगीस को पप्पू लाल आत्म हत्या की धमकी दे रहा है। रमुस्तगीस राजेश कुमार यादव पुत्र . रामनाथ  यादव निवासी चौसला बिजयनगर  निवासी की रिपोर्ट पर आरोपी मैनेजर मोखमपुरा सिखरानी निवासी पप्पू लाल गुर्जर पुत्र सुखदेव गुर्जर के खिलाफ भा0 द सँ की धारा 420,406 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जाँच ए एस आई जीवराज भाटी के जिम्मे की गई हैं ।यद्यपि पुलिस बहरहाल जाँच कर रही है तथापि यदि जाँच में पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी मैनेजर पर आंच आना तय है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!