सोजत में हुआ फाग महोत्सव का आगाज
फागुनी गीत व नृत्य पर झूम उठे श्रद्धालु
सोजत। फाग महोत्सव का आगाज स्थानीय नयापुरा स्थित गजानंद मंदिर से हुआ । इस दौरान श्रद्धालुओं ने फाल्गुनी भजनों पर झूमते हुए भगवान गणेश को रंग-बिरंगे फूलों की होली खिलाई और एक दूसरे पर पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। पहले ही दिन जोरदार पुष्प वर्षा हुई पूरे मंदिर का आंगन रंग बिरंगे फूलों से लबालब हो गया और चारों तरफ फूलों की खुशबू महकने लगी | श्री चारभुजा फाग उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस फाग उत्सव का शुभारंभ सर्वप्रथम भजन गायक बाहदुरसिंह खीचीं, श्यामलाल शर्मा, सुधीर दवे, ताराचंद सैनी ने गणपति महाराज की आराधना प्रस्तुत की। जिसके बाद दूसरे गायक कमलसिंह चौहान, नत्थमल सोलंकी, दिनेश टांक अरविंद दवे, भवानी शंकर जांगिड़ ने आज सोजत में होली हो रसिया। बोल कैसे आऊं रे सांवरिया थारी ब्रज नगरी व बाबा श्याम के दरबार मंची रे होली री भीड़ आदि सुमधुर स्वर में फागुनी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जन को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इन्होंने निभाई भागीदारी
आयोजन के दौरान जवरी लाल बोराणा, मदन मोदी, कृष्णा भाटी, देवाराम लौहार, महावीर अखावत, सुनिल मालवीय, हीरालाल सांखला घनश्याम जांगिड़, रोनित दवे, गोरव व्यास गोरव प्रजापत, मंगलाराम टांक, गणपत पंवार, कृष्णा भाटी, चंदू सैन, अश्विनी जोशी, हरिकेश अग्रवाल आदि भक्त जनों ने उपस्थित रह कर आनन्द लिया वहीं महिलाएं भी झूमती नजर आई ।