फागुन समारोह 06 मार्च 2023 को
अजमेर। कोरोना की विभीषिका से उबर कर अब जनजीवन वापस से पूर्व की भांति सामान्य हो रहा है। अजमेरवासियो के लिए तीन साल बाद वापस से फागुन समारोह समिति फाग महोत्सव का आयोजन करने जा रही है। समिति की बैठक बुधवार को रसोई बैंक्वेट हाॅल स्वामी काॅम्पलेक्स में आयोजित की गई है।
इस बार 24 वा फागुन समारोह 06 मार्च को जवाहर रंगमंच पर आयोजित किया जाएगा। तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में कई निर्णय लिए गए जिसमे सफल आयोजन के लिए अलग अलग समितियों का गठन किया जाएगा, सदस्यों को अलग अलग कार्यों की जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
बैठक में समिति के सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष यह समारोह अजमेर के पत्रकारों, विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक संगठनों, कलाकारों, साहित्यकारों आदि द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है।
इसमें हास्य की फुलझड़ियां, चुटीले टाइटल दिए जाते हैं। हंसा हंसाकर लोटपोट कर देने वाली झलकियां, नाटक आदि प्रस्तुति होती है और अंत में मूर्खराज, महामूर्ख आदि का चयन किया जाता है। इसमें शहर के प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिज्ञ, कारोबारी, पत्रकारों सहित प्रमुख प्रतिष्ठित लोग शामिल होते हैं। यह महोत्सव शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बिंदु रहा है और प्रतिवर्ष शहरवासी इसके आयोजन को लेकर टकटकी लगाए रहते है। बैठक में सुरेश कासलीवाल, नवाब हिदायत उल्ला, गिरधर तेजवानी, धर्मेंद्र प्रजपती, अभिजीत दवे, मनवीर सिंह चुंडावत, शुभम जेन, चंद्रशेखरशर्मा, अशोक भाटी, कवल प्रकाश किशनानी, इन्द्र शेखर भटनागर,आनंद शर्मा, विनीत लोहिया, हरीश गिदवानी, सुशील पाल, तीरथ बुंदेल, मोहनथाडा, बसंत भट्ट, विजय शर्मा, नीरज आर्य, मनीष चौहान, सलमान खान, शिखा शर्मा, गोपाल बंजारा, सतीश शर्मा, विक्रम बेदी,दिलीप शर्मा, प्रवीण शर्मा, आदि मौजूद रहे।