Dark Mode
फलोदी : विजयादशमी से संघ का शताब्दी वर्ष प्रारंभ, फलोदी जिले में 64 स्थानों पर होंगे 73 पथ संचलन

फलोदी : विजयादशमी से संघ का शताब्दी वर्ष प्रारंभ, फलोदी जिले में 64 स्थानों पर होंगे 73 पथ संचलन

  • ओसियां में तीन दिशाओं से निकलेगा पथ संचलन, त्रिवेणी संगम बनेगा ऐतिहासिक क्षणघर-घर संपर्क अभियान से समाज का हर वर्ग होगा सहभागी

फलोदी  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष आगामी विजयादशमी (2 अक्टूबर 2025) से प्रारंभ होने जा रहा है। इस अवसर पर पूरे जिले में भव्य आयोजन होंगे। संघ द्वारा फलोदी जिले के 64 स्थानों पर कुल 73 पथ संचलन आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन 2 से 12 अक्टूबर के बीच संपन्न होंगे।

जिला संघचालक कन्हैया लाल व्यास ने बताया कि शताब्दी वर्ष के दौरान संघ कार्य विस्तार, समाज जागरण और राष्ट्र निर्माण की भावना को जन-जन तक पहुँचाने हेतु विविध कार्यक्रम होंगे। इनमें पथ संचलन प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

फलोदी जिला संगठनात्मक रूप से 8 खंडों एवं एक नगर इकाई में विभाजित है। फलोदी नगर में 10, आऊ में 8, लोहावट में 8, खींचन में 10, बाप में 9, शेरगढ़ में 8, देचू में 8 और ओसियां में 12 पथ संचलन होंगे।

कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर स्वयंसेवक गणवेश और अभ्यास में जुटे हुए हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

ओसियां में ऐतिहासिक त्रिवेणी संगम- शताब्दी वर्ष की भव्य शुरुआत 2 अक्टूबर को ओसियां में होगी। यहां तीन अलग-अलग स्थानों से पथ संचलन प्रारंभ होंगे और दोपहर 3:55 बजे मेडिकल चौराया पर पहुंचकर त्रिवेणी संगम बनाएंगे। यह दृश्य नगर के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा। जिला प्रचार प्रमुख हनुमान सियाग ने कहा कि शताब्दी वर्ष केवल संगठन का पर्व नहीं बल्कि राष्ट्र के उत्थान का संकल्प है। हर कार्यक्रम समाज जागरण और राष्ट्रीय चेतना को बल देने की दिशा में एक कदम होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!