Dark Mode
फलौदी : दिव्यांगजनो को उपकरण के लिए चिन्हीकरण हेतु शिविर गुरुवार को 

फलौदी : दिव्यांगजनो को उपकरण के लिए चिन्हीकरण हेतु शिविर गुरुवार को 

फलौदी। दिव्यांगजनो के कृत्रिम अंग/ सहायता उपकरणों के चिन्हीकरण हेतु गुरुवार को पंचायत समिति लोहावट में शिविर आयोजित होगा। बजट में विशेष योग्यजनों को और अधिक सुविधा एंव संबल प्रदान करने की दृष्टि से एक लाख दिव्यांगजनो को आवश्यकता एंव पात्रता अनुसार कृत्रिम अंग/ सहायता उपकरण चिन्हित कर उपलब्ध करवाए जाने की घोषणा की गई थी। जिसमें उन्ही दिव्यांगजनो का चिन्हीकरण सहायक उपकरणों के लिए किया जाएगा जिनका पूर्व में दिव्यांग प्रमाण पत्र बना हुआ है। इस दौरान गुरुवार 26 जून को पंचायत समिति लोहावट में शिविर का आयोजन होगा। इसके बाद  30 जून-  आऊ, 03 जुलाई- घंटियाली तथा 07 जुलाई - फलोदी में शिविर का आयोजन होगा। इन शिविरों में राज्य सरकार की मंशानुसार समस्त पात्र विशेष योग्यजनों को चिन्हीकरण पश्चात कृत्रिम अंग/ सहायता उपकरण वितरित कर लाभान्वित किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!