फलौदी : रॉयल एकेडमी स्कूल में धूमधाम से मनाई गई गणेश चतुर्थी
फलौदी। रॉयल एकेडमी स्कूल में गणेश चतुर्थी का पर्व उल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा धार्मिक थीम पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देवी-देवताओं की वेशभूषा धारण कर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रेप कक्षा की छात्रा पार्थी ने भगवान गणेश का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया और पूरे कार्यक्रम का केंद्र बनी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षिका श्रीमती स्नेह लता शर्मा ने कहा कि गणेश जी बिना किसी कार्य की शुरुआत संभव नहीं होती। उनसे हमें यह प्रेरणा मिलती है कि शारीरिक आपदाएं कभी किसी के जीवन की राह में बाधा नहीं बनतीं। उन्होंने बच्चों से जीवन में सदैव सकारात्मक सोच और कर्मठता अपनाने का आह्वान किया। अंत में गीत-संगीत की प्रस्तुतियां हुईं और सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।