Dark Mode
फलौदी : नमो युवा मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं की हुई घोषणा

फलौदी : नमो युवा मैराथन दौड़ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं की हुई घोषणा

फलौदी।  जिला मुख्यालय पर युवा मामलें एवं खेल विभाग के निर्देशानुसार सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत रविवार को नमो युवा मैराथन दौड़ का आयोजन हुआ। यह दौड़ सीनियर सेकंडरी स्कूल खेल मैदान से प्रारंभ होकर कचहरी मार्ग, रेलवे स्टेशन, पुलिस थाना, अंबेडकर सर्किल होते हुए शैतानसिंह स्टेडियम में सम्पन्न हुई।

दौड़ को भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति जाणी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी पूजा चौधरी, भाजपा नेता युद्धवीरसिंह, जिला परिषद सदस्य विक्रमादित्य सिंह आमला, मेघराज कला एवं शहर मंडल अध्यक्ष शिव पंचारिया उपस्थित रहे। दौड़ में NCC व NSS के विद्यार्थी, खिलाड़ी, शारीरिक शिक्षक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। आयोजन में शा.शि. मांगीलाल विश्नोई एवं अनिल कुमार पुरोहित का विशेष सहयोग रहा।

जिला खेल अधिकारी बुद्वाराम विश्नोई ने बताया कि सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत खेल विभाग व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 23 से 25 सितम्बर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इन प्रतियोगिताओं की सभी व्यवस्थाएं नगर परिषद फलौदी द्वारा की जाएंगी।

निर्धारित कार्यक्रम –

  • 23 सितम्बर – वॉलीबॉल प्रतियोगिता
  • 24 सितम्बर – बास्केटबॉल प्रतियोगिता
  • 25 सितम्बर – एथलेटिक्स एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!