Dark Mode
फलोदी : विधुत तार चोरी की वारदात का खुलासा – दो शातिर चोर गिरफ्तार

फलोदी : विधुत तार चोरी की वारदात का खुलासा – दो शातिर चोर गिरफ्तार

फलोदी। पुलिस अधीक्षक जिला फलोदी  कुंदन कंवरिया आईपीएस ने बताया कि जिले में सम्पत्ति संबंधी अपराधों के खुलासे एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चल रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी देचू मय जाब्ता ने 132 केवी विधुत तार चोरी की वारदात का खुलासा कर दो शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक फलोदी  ब्रजराजसिंह चारण आरपीएस एवं वृताधिकारी लोहावट  संग्रामसिंह भाटी आरपीएस के सुपरविजन में की गई।

घटना का विवरण- दिनांक 24 अगस्त 2025 को प्रार्थी भंवरदास वैष्णव निवासी खारड़ी, थाना सोजत रोड, जिला पाली ने रिपोर्ट दी कि राजस्थान राज्य विधुत प्रसारण निगम लिमिटेड की 132 केवी सेतरावा-शेखाला लाइन के कार्य के दौरान ग्राम सेतरावा में जीएसएस के पास अज्ञात चोरों ने रात्रि को पोल पर लगे तार काटकर चोरी कर लिए। प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।

कार्यवाही का विवरण- आसूचना संकलन पर संदिग्ध मुकेश कुमार पुत्र रेंवताराम भील, उम्र 19 वर्ष, निवासी देड़ा थाना शेरगढ़, जिला जोधपुर ग्रामीण एवं भोमसिंह पुत्र अनोपसिंह राजपूत, उम्र 19 वर्ष, निवासी लवारन थाना चामू, जिला जोधपुर ग्रामीण को दस्तयाब कर पूछताछ की गई। दोनों ने चोरी करना स्वीकार किया, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। बरामदगी के प्रयास जारी हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!