फलौदी : श्रीमद्भागवत कथा स्थल महालक्ष्मी कटला में तैयारियां जारी
फलौदी। सत्संग सेवा समिति की बैठक शुक्रवार 18 जुलाई को श्रीमद्भागवत कथा स्थल महालक्ष्मी कटले में संत गुरु मां तारा देवी के सानिध्य में हुई , जिसमे में कथा की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कार्यक्रम मो भव्य बनाने पर मंथन किया गया बैठक में 20 जुलाई से भागवत कथा की तैयारी में लग रहे भव्य टेंट पांडाल लगाने का कार्य जोर शोर चल रहा है उसका जायजा लिया गया एवम भागवत कथा आयोजन की रूपरेखा बनाई गई । कलश यात्रा दिनांक 20 जुलाई शहर के प्रसिद्ध ईश्वर बाग से सुबह 9:00 बजे शुरू होकर कथा स्थल महालक्ष्मी कटला में पूर्ण होगी। इसके पश्चात प्रतिदिन कथा दोपहर 1:15 से शुरू होगी 5:15 तक रहेगी, बैठक में गणेश चांडा, इंद्र कुमार बोहरा, अशोक पंचारिया, मुकेश कोठारी, हस्थिमल सुथार , राजू व्यास,तिलोक सिंह गहलोत, रमेश व्यास, अशोक शर्मा, मयूर चांडा, बंटी आदि सदस्य मौजूद रहे ।