Dark Mode
फलौदी : विशेष गहन पुनरीक्षण में मास्टर टेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित 

फलौदी : विशेष गहन पुनरीक्षण में मास्टर टेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित 

फलौदी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रस्तावित आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बुधवार को नगर परिषद सभागार में राज्य स्तर पर प्रशिक्षण से शेष रहे मास्टर्स टेनर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर अजय अमरावत, उपखंड अधिकारी सुखराम पिण्डेल,उपखंड अधिकारी पूजा चौधरी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स को मतदाता सूची के शुद्धिकरण, नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन की प्रक्रियाओं के बारे में तकनीकी जानकारी दी गई। साथ ही आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा, प्रारूपों एवं ऑनलाइन प्रक्रियाओं के उपयोग की विस्तार से जानकारी दी गई, ताकि आगामी पुनरीक्षण कार्यक्रम को प्रभावी व पारदर्शी ढंग से संपन्न किया जा सके। सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो तथा किसी भी प्रकार की त्रुटियां यथासमय सुधार ली जाए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!