Dark Mode
फलौदी : जीवरक्षणम् आश्रय संस्था द्वारा पशुओं के लिए लगवाई पानी की कुंडियां

फलौदी : जीवरक्षणम् आश्रय संस्था द्वारा पशुओं के लिए लगवाई पानी की कुंडियां

फलौदी। शहर में जीवरक्षणम् आश्रय संस्था की पहल पर खुले में बेसहारा घूम रहे पशुओं के लिए विभिन्न स्थानों पर पानी की कुंडियां स्थापित की गई हैं। संस्था के सदस्य – प्रिया, लक्ष्मण, तेजाराम,अनिल, श्रीराम, गणेश और सचिन के सहयोग से यह कार्य संपन्न हो रहा है। जानकारी अनुसार स्थानीय स्तर पर आदर्श नगर, महिला पुलिस थाना,पत्थर रोड, शिवपुरी, सिटी पॉइंट होटल और राईका बाग, संजय नगर जैसे प्रमुख स्थलों पर इन कुंडियों को रखा गया है, ताकि गर्मी के मौसम में ये पशु प्यासे न रहें। उल्लेखनीय है कि पिछले तीन वर्षों से जीवरक्षणम् आश्रय संस्था द्वारा आवारा पशुओं का निशुल्क इलाज भी किया जा रहा है, जिससे अनेक पशुओं को जीवनदान मिला है। संस्था की यह सेवा कार्य भावना समाज के लिए एक प्रेरणा है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!