Dark Mode
राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में फलोदी के सचिन व्यास ने कांस्य पदक जीता

राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में फलोदी के सचिन व्यास ने कांस्य पदक जीता

फलोदी-  राजधानी दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में फलोदी के प्रतिभागी सचिन व्यास ने कांस्य पदक जीत फलोदी का नाम राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज कराया   
 
    दिल्ली के तालकटोरा इनडोर स्टेडियम मे कराटे राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता 21 जुन से 23 जुन 2023 तक सफलतापूर्वक आयोजित हुई। जिसमे फलोदी के सचिन व्यास ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए (18 + आयु पुरूष भार 85+ वर्ग मे) कास्य पदक जीता। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता मे फलोदी के निम्न खिलाड़ीयो का चयन हुआ था, 
दिविजा बोहरा (8-9 आयु महिला वर्ग), 
 मौक्तिक विश्नोई (8-9 आयु पुरुष वर्ग), 
 अदिति (12-13 आयु महिला -45 भार वर्ग), गौतम सोनी (12-13 आयु पुरूष -55भार वर्ग), अनिल राजपुरोहित (16-18 आयु पुरूष भार -49 वर्ग), सचिन व्यास (18 + आयु पुरूष भार 85+ वर्ग) 
पिछले काफी समय से ये सभी खिलाडी दो सत्रो मे मेहनत और लगन के साथ अभ्यास कर रहे थे। 
 
         गौरतलब है की इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता मे प्रत्येक वर्ग के राज्य के श्रेष्ठ 3 खिलाड़ीयो का चयन होता है। इस प्रतियोगिता मे फलोदी से खेल और सांस्कृतिक विकास संस्थान के कोच और राष्ट्रीय स्तरीय कराटे जज और रेफरी घनश्याम थानवी और प्रियंका बोहरा, शारदा विश्नोई, मीना चांडा भी खिलाड़ीयो की हौसला अफजाई के लिए साथ रहे।
खेल और सांस्कृतिक विकास संस्थान की संचालिका विजयश्री जी थानवी ने बताया की अभी तक कुल 44 खिलाडी फलोदी से राष्ट्रीय स्तरीय कराटे प्रतियोगिताओ मे भाग लेकर फलोदी का मान-सम्मान राष्ट्रीय स्तरीय पर बढा चुके है। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!