फार्मासिस्ट के साथ मारपीट, कार्यवाही नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन
भुसावर . भुसावर के पाण्डेय् केहरी सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पर कार्यरत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारियों ने हलैना सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के फार्मासिस्ट के साथ गत दिनो की गई मारपीट की घटना पर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन किया! सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार 21 जून को काली पट्टी बांध कर प्रदर्शन करते हुए सीनियर नर्सिंग ऑफिसर गोपाल गर्ग ने बताया कि सीएसी हलैना के फार्मासिस्ट के साथ हुई बारदात के आरोपियों के विरुद्ध अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है! सुनील पाण्डेय् एस एल टी ने बताया कि चिकित्सा कर्मियों के साथ इस तरह की घटनाएं शर्मनाक है 3 दिन में अगर मुकुल कार्रवाई नहीं हुई तो चिकित्सा कर्मी कार्य बहिष्कार कर सकते हैं इस अवसर पर डॉ.हजारीलाल, सीनियर नर्सिंग ऑफीसर अनिल कुमार नर्सिंग ऑफिसर शेख चद, अनुराग कौशिक लैब टेक्नीशियन अनिल सोनी ,श्याम सुंदर नेत्र सहायक, फार्मासिस्ट डूगर सिह सहित अनेक कार्मिक उपस्थित रहे!