Dark Mode
फुले ब्रिगेड की मीटिंग संपन्न

फुले ब्रिगेड की मीटिंग संपन्न

सीकर। सैनी धर्मशाला में आज राष्ट्रीय फुले ब्रिगेड की बैठक। संगठन के शहर अध्यक्ष गगन कटारिया ने बताया की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश सैनी,मुख्य अतिथि पालवास गौशाला महाराज चंद्रमादास जिला अध्यक्ष सुनील घोराणा मुख्य वक्ता रहे। शहर अध्यक्ष गगन कटारिया  ने बताया की बैठक में कार्यकर्ताओं ने आगामी रविवार 27अगस्त को सीकर के स्मृति वन में वृक्षा रोपण एवम पक्षियों के लिए पानी एवम दाने के लिए परिंडे बांधने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम का संयोजक शुभम जादम को बनाया गया।सह संयोजक गगन कटारिया एवम सुरेंद्र नेहरू पार्क को नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष सुनील घोराणा ने बताया की बैठक में आगामी 3 सितंबर को निवर्तमान कार्यकारिणी के एक वर्ष पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी का जिला अधिवेशन आयोजित किया जायेगा। बैठक में आगामी 22अगस्त को चंद्रमा दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाली हनुमत ध्वज वाहन रैली  नेहरू पार्क से रामलीला मैदान तक होने जा रही है उसमे भाग लेने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में फुले ब्रिगेड यूथ विंग सीकर संभाग प्रभारी नरेश होटल तारा पैलेस,यूथ विंग शहर अध्यक्ष देवेंद्र सुइवाल,शंकर भाई,मोनू माली,शुभम जादम,दीपक ,दिनेश ,प्रहलाद सैनी,प्रदीप सैनी,सुशील रेटा,गौरव सैनी,सुरेंद्र नेहरू पार्क,एडवोकेट गौरीशंकर,प्रताप सैनी,अंशुमान,मोती कारोडिया, हेमंत सांखला,पार्षद शंकर सांखला,सुरेश सैनी,आलोक मलकेड़ा,सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!